रेप पीड़िता को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर के एक गांव में एक रेप पीड़िता को कुछ लोगों द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि...

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से कतिपय लोगों द्वारा एक रेप पीड़िता को अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें अभिजीत कुमार चौधरी उर्फ विश्वनाथ चौधरी, बिरजू चौधरी उर्फ राज कुमार चौधरी, इंदू देवी और विक्रम चौधरी को नामजद किया गया है। कहा है कि वह मुर्गा व्यापारी है और अपनी पुत्री के साथ दुकान पर बैठी थी। उसकी पुत्री सामान लाने कुछ दूरी पर गई। जहां से वापस नहीं लौटने पर अपने स्तर से काफी खोजबीन की। कहा है कि इस आशय को लेकर वह आरोपित को बोलने गई तो आरोपितों ने उसके साथ लाठी-डंडा से मारपीट व अभद्र व्यवहार कर जान मारने की धमकी दी। आशंका जताया है कि उसके परिवार के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। यह भी कहा है कि पूर्व में उसकी पुत्री के साथ हुए रेप की घटना में रामबाबू यादव नामक व्यक्ति जेल में है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।