सरायरंजन में जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
सरायरंजन में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख वीणा देवी, सीओ प्रशांत कुमार, जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, और अन्य स्थानीय नेता एवं अधिकारी शामिल हुए। यह कार्यक्रम सरायरंजन...

सरायरंजन। प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत समिति प्रांगण में प्रमुख वीणा देवी, चकबंदी कार्यालय पर सीओ प्रशांत कुमार, बीस सूत्री एवं जदयू कार्यालय पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, व्यापार मंडल प्रांगण में अध्यक्ष ललन कुमार ईश्वर, सरायरंजन नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष पूजा कुमारी, सरायरंजन थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रताप कुमार, मुसरीघरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी, राजद कार्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्ष विशुनदेव पासवान, भाजपा कार्यालय में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार झा, मनरेगा कार्यालय पर पीओ अभिलाष कुमार, ग्लोबल विजन स्कूल में डायरेक्टर शाकिर रजा, सरायरंजन बस स्टैंड परिसर में प्रिंस कुमार ने ध्वजारोहण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।