Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFire Devastates Homes in Tajpur Over 1 5 Lakh Loss Reported

माधोपुर दिघरुआ में आग लगने से दो घर जले

ताजपुर के माधोपुर दिघरुआ पंचायत में सोमवार रात को आग लगने से चंदेश्वर ठाकुर और उनके भाई सुरेंद्र ठाकुर के दो घर जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। मोमबत्ती की लौ से...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 12 Feb 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
माधोपुर दिघरुआ में आग लगने से दो घर जले

ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ पंचायत के वार्ड दस मेथरापुर में सोमवार की रात आग लगने से फूस एवं करकट के बने दो घर जलकर राख हो गए। दोनों घर गांव के चंदेश्वर ठाकुर एवं उनके भाई सुरेंद्र ठाकुर के बताए गए। घर से आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने दौड़कर पानी का छिड़काव कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिजनों ने बताया कि लाइन कट जाने पर घर में रौशनी के लिए मोमबत्ती जलाकर रखा गया था। आशंका है कि मोमबत्ती की लौ से ही घर में आग लग गई। आग लगने से घर समेत उसमें रखे अनाज, बर्तन, कपड़े, बिछावन, चौकी आदि सभी कुछ जल गए। बताया कि घर में बक्से में घर की जरुरत के लिए लगभग बीस हजार रूपये रखे थे। वो भी जलकर बर्बाद हो गया। सबसे ज्यादा क्षति चंदेश्वर ठाकुर की बताई गई। कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख से अधिक की क्षति बताई गई है। मुखिया ब्रजनंदन राम ने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सारी जानकारी ली है। इसकी सूचना सीओ को भी दी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें