Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsEmpowering Agriculture PM Kisan Samman Nidhi Scheme Boosts Farmers Morale

अभिनव खेती के लिए पांच किसानों को किया पुरस्कृत

एमएलसी डॉ. तरूण कुमार चौधरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को सहयोग और मनोबल बढ़ाने में मदद कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 24 Feb 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
अभिनव खेती के लिए पांच किसानों को किया पुरस्कृत

पूसा। एमएलसी डॉ.तरूण कुमार चौधरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। इसे सशक्त करने में केन्द्र व राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मिल रही राशि किसानो को सहयोग के साथ मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। जरूरत है आधुनिक तकनीको व अनुसंशित प्रभेदो का उपयोग कर खेती एवं इससे जुड़े कार्य को बढ़ावा देने की। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र किसानो को सहयोग देने में निरंतर प्रयास कर रही है। वे सोमवार को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के सभागार में किसानो को संबोधित कर रहे थे। मौका था पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने के दौरान पीएम के संबोधन के सीधा प्रसारण समारोह का। उन्होंने कहा कि कृषि व महिलाओं की सहभागिता से ही वर्ष 2047 में विकसित भारत का सपना साकार होगा। जरूरत है अपनी अंदर छुपी प्रतिभा व कौशल को पहचान कर आगे बढ़ने की। विवि के बीओएम के सदस्य जयकृष्ण झा ने कहा कि मुजफ्फरपुर की किसान चाची महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कृषि व उद्यम के क्षेत्र में महिलाओ की लगातार बढ़ रही मजबूत भागीदारी भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। मौके पर सुनील सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 5 किसानो को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में खानपुर के पंकज कुमार राय(सोयाबीन की खेती), मोरसंड बहादुरा के मनोज कुमार(सोलर सिम्टम सिंचाई)चकहाजी के रामानंद प्र.सिंह (प्राकृतिक खेती), गोपालपुर के नूतन देवी (अचार), रामपुर कल्याणपुर के कुशेश्वर प्र. वर्मा(पोसेसिंग प्लान्ट) शामिल हैं। स्वागत केन्द्र प्रमुख डॉ.आरके तिवारी, संचालन विनिता कश्यप ने की। मौके पर आत्मा के जिलाध्यक्ष देवशंकर राय, दीपक कुमार समेत वैज्ञानिक भारती उपाध्याय, डॉ.धीरू कुमार तिवारी, सुमित कुमार सिंह, वर्षा कुमारी, निशा रानी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें