Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsDRM Vivek Bhushan Sood Inspects Railway Gates in Dalsingsarai for Traffic Solutions

आरओबी को ले डीआरएम का दौरा

दलसिंहसराय में सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने शनिवार को 32 और 33 नंबर रेल गुमटी का निरीक्षण किया। उन्होंने गुमटी पर लगने वाले जाम को कम करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 23 Feb 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
आरओबी को ले डीआरएम का दौरा

दलसिंहसराय। सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने शनिवार को दलसिंहसराय शहर स्थित 32 व 33 नम्बर रेल गुमटी तथा अगल-बगल की सड़कों का जायजा लिया। सड़क मार्ग से रेल पदाधिकारियों के साथ डीआरएम के अचानक पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्थानीय रेल कर्मियों में भी हड़कम्प मच गया था। हालांकि डीआरएम ने सारा फोकस दलसिंहसराय से रोसड़ा जानेवाली सड़क स्थित 32 व 33 नम्बर रेल गुमटी, गुमटी पर लगनेवाले जाम एवं जाम से निजात को लेकर किये जानेवाले तात्कालिक उपायों पर केंद्रित रखा। इस दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि 32 नम्बर रेल गुमटी पर लगनेवाले जाम को कैसे कमतर किया जा सकता है। इसके लिये 32 नम्बर से 33 तथा 33 से वीआईपी कॉलोनी एवं ब्लॉक रोड होते हुये वैकल्पिक उपायों की रेल पदाधिकारियों ने तलाश की है। मौके पर साथ चल रहे रेल पदाधिकारियों को डीआरएम ने आवश्य्क निर्देश भी दिये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें