बुढ़ी गंडक नदी किनारे पुलिस ने युवक का शव बरामद किया
कल्याणपुर के बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में बुढ़ी गंडक नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 2 Feb 2025 01:53 AM

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव स्थित बुढ़ी गंडक नदी किनारे पानी से शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद नदी के पानी में शव को तैरते हुए देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा, कुमार राहुल राजहंस, संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं शव को बाहर निकाला। मृतक का चेहरा काटा हुआ था। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।