Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsAngry Women Protest Water Crisis in Singhiya Block Traffic for 7 Hours

जल संकट के निदान को सात घंटे चिलचिलाती धूप में बैठे रहे लोग क

सिंघिया नगर पंचायत में जल संकट को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और मुख्य चौक पर बास बल्ला लगाकर 7 घंटे तक जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि जल संकट की समस्या का समाधान किया जाए। ईओ ने लिखित आश्वासन दिया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 27 April 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
जल संकट के निदान को सात घंटे चिलचिलाती धूप में बैठे रहे लोग क

सिंघिया। नगर पंचायत क्षेत्र में उत्पन्न जल संकट को दूर करने में विफल रहे नप प्रशाशन के विरुद्ध शनिवार की सुबह वार्ड दस के महादलित टोले के महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिसका अन्य वार्डो की महिलाओं ने भी साथ दिया। गुस्साए महिलाएं पानी का खाली बर्तन ले कर सड़क पर उतर गई तथा सिंघिया मुख्य चौक महावीर स्थान बापू चौक चौराहे पर बास बल्ला लगाकर सड़क को सात घंटे तक जाम कर दिया। महिलाओं ने सड़क जाम कर मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद तथा ईओ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। जाम के कारण सिंघिया दरभंगा, सिंघिया कुशेश्वरस्थान, सिंघिया रोसड़ा मुख्य पथ पर सात घंटे यातायात पूर्णरूप से ठप हो गया। जिसके कारण सभी पथो पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई। गुस्साए आंदोलनकारी महिलाऐ तथा पुरुषों का आरोप था कि जल संकट की समस्या को लेकर मुख्य पार्षद के पास जाने पर वो पहचानने से भी इनकार कर देते है। इस समस्या को लेकर हम सभी कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाये। लेकिन इस दिशा में नप प्रशाशन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई। इस आंदोलन की पूर्व में सभी पदाधिकारियों को सामुहिक आवेदन के द्वारा सूचित किया गया था। जिसके बावजूद पानी के संकट को दूर करने की दिशा में नप प्रशाशन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। जिसके कारण बाध्य हो कर आंदोलन करना पड़ा। जाम स्थल पर पहुंचे ईओ प्रिंस कुमार वार्ड पार्षद कन्हैया सिंह, अमित कुमार बैठा ने लोगो को समझने का प्रयास किया। परंतु आंदोलनकारी एसडीओ के आने की बात पर अड़े रहे तथा सभी को बेरंग लौटा दिया। जिसके उपरांत बुद्धिजीवियों के पहल पर ईओ के इस लिखित आश्वासन पर की दो महीने में सभी नलजल को ठीक करा दिया जाएगा तथा तब तक टैंकर से डोर टू डोर पानी पहुंचाया जाएगा। जिसके उपरांत आंदोलन कारियो ने अपना आंदोलन वापस लेते हुआ जाम को समाप्त कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें