Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsAjay Kumar Announces Construction of 79 Roads Worth 117 839 Crores in Vibhutipur

79 सड़कें बनी, शेष पर चल रहा काम

विभूतिपुर में विधायक अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग ने 117.839 करोड़ की लागत से 155.038 किमी लंबी 79 सड़कों का निर्माण किया है। विभूतिपुर प्रखंड में 99.7287 करोड़ की लागत से 132.905 किमी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 24 Feb 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
79 सड़कें बनी, शेष पर चल रहा काम

विभूतिपुर। जेपीएनएस प्लस टू स्कूल परिसर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग से विधानसभा क्षेत्र में 117.839 करोड़ की लागत से 155.038 किमी लम्बी कुल 79 सड़कें बनी हैं। जिसमें विभूतिपुर प्रखंड में 99.7287 करोड़ की लागत से 132.905 किमी लम्बी और दलसिंह सराय प्रखंड में कुल 18.1111 करोड़ की लागत से 22.133 किमी लम्बी कुल 17 सड़कें बनी है। वही विधानसभा अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड के 6 पंचायतों समेत विभूतिपुर प्रखंड के 29 पंचायतों म्ें कुल 24.35 किमी लम्बाई की 21 सड़को पर कार्य अभी जारी है। उन्होनें बताया कि जो भी सड़कें 31 मार्च तक आउट आफ मेंटिनेंस में हैं योजना में ले ली गई है। मौके पर अरविंद कुमार दास, महेश कुमार, रामबालक सहनी, घनश्याम कुमार, सतीश ठाकुर, बबलू आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें