नाबालिग लड़की साथ सामूहिक दुष्कर्म
पतरघट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया। एसपी ने...

पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना मिलते हीं पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। घटना की जानकारी मिलते हीं एसपी हिमांशु भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया । वहीं एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। लड़की घास काटने के बाद अपने घर लौट गई थी। जबकि उसका भाई खेत में पटवन कर रहा था। जिसे लड़की मोबाइल फोन देने गई थी। घटना के सबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की खेत में काम कर रहे अपने भाई को मोबाइल फोन देने गई थी। वापस लौटने के दौरान युवकों द्वारा उसे बीच रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ किया जाने लगा। जिसका विरोध करने पर एक अभियुक्त ने दबिया का भय दिखाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने दबिया भी बरामद कर लिया है। जबकि इस दौरान दूसरा नाबालिक विधि विरुद्ध बालक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की के काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान परिजनों ने देखा कि लड़की एक बसबिट्टी में बेसुध जमीन पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे घर लाया। जिस दौरान लड़की ने पूरी घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद परिजनों ने पतरघट थाना को जानकारी दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन किया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ भी देर रात घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल किया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि सामुहिक दुष्कर्म की घटना के एक अभियुक्त मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल विधि से साक्ष्य जुटाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।