छह माह से अनाज वितरण है बंद
रघुनाथपुर पंचायत के पैक्स से सम्बंधित जनवितरण दुकान में पिछले छह महीने से अनाज वितरण बंद है, जिससे 1100 लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैक्स प्रबंधक फूचों राम पर अनाज का गबन करने का आरोप...

सोनवर्षाराज राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के पैक्स से सम्बंध जनवितरण दुकान में बीते छह माह से अनाजों का वितरण पूरी तरह बंद होने का एक मामला सामने आया है।जिससे करीब 11 सौ लाभुकों को अपने गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर गोंदराम गांव डीलर के यहाँ अनाज उठाव के लिए जाना पडता है।जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी अनुसार रघुनाथपुर पैक्स से सम्बंध जनवितरण दुकान पर विभाग का करीब 415 क्वींटल अनाज बीते छह माह से बकाया था।लेकिन दुकान के स्टाँक से ये सारा अनाज गायब था। ये बात पदाधिकारियों के जांच में सामने आने पर उसे अनाजों का आवंटन रोक दिया गया था।अनाजों का आवंटन रोकने के दौरान पैक्स प्रबंधक फुचों राम ने पदाधिकारियों को नवंबर माह तक बकाया अनाज उपभोक्ताओं के बीच वितरण करने का आश्वसन दिया गया था। लेकिन नवंबर तक तीन महिने गुजर जाने के बावजूद प्रबंधक फूचों राम द्वारा बकाए अनाजों का वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है की बकाए अनाजों को खुले बाजार में बेच कर रूपयों का गबन कर लिया गया है।
उक्त बाबत प्रबंधक फूचों राम का कहना है की उनके दुकान की चाबी तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार के पास रहता था। पैक्स अध्यक्ष के भतिजें ने रात के अंधेरे में दुकान खोलकर अनाज चोरी कर बेच दिया।
वहीं एमओं दानिश रजा ने कहा की रघुनाथपुर पैक्स डीलर के पास सैकड़ों क्वींटल अनाज बकाया होने के बावजूद गोदाम में अनाज नहीं होने की जानकारी वरिय अधिकारी को दे दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।