Hindi Newsबिहार न्यूज़Recruitment for 3000 posts in Agriculture Department soon Minister Mangal Pandey announced

कृषि विभाग में 3000 पदों पर बहाली जल्द, मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान, 28 सहायक निदेशक को बांटे नियुक्ति पत्र

बिहार के कृषि विभाग में जल्द तीन हजार पदों पर बहाली होगी। जिसमें एक हजार पदों के लिए प्रकिया पूरी हो गई है। जबकि दो हजार पदों पर मंथन चल रहा है। जिसकी जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी है। इस दौरान कृषि विभाग के 28 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाMon, 13 Jan 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
कृषि विभाग में 3000 पदों पर बहाली जल्द, मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान, 28 सहायक निदेशक को बांटे नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग में तीन हजार पदों पर नियुक्ति होगी। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इनमें से एक हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं, जबकि शेष दो हजार पदों पर नियुक्ति को लेकर विभाग में मंथन जारी है। शीघ्र ही इनके लिए भी विज्ञापन निकाला जाएगा। यह जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी। वह सोमवार को कृषि भवन सभागार में कृषि विभाग के 28 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभाग में जितने भी सृजित पद है, सभी पर नियुक्ति होगी। कोई पद रिक्त नहीं रहेगा। चरणबद्ध तरीके से सभी पर नियुक्ति की जाएगी। आज कृषि विभाग के बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) संवर्ग के 19 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों एवं बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के 9 सहायक निदेशक स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

ये भी पढ़ें:2025 नौकरी वाला साल; हेल्थ विभाग में बंपर भर्ती,खुलेंगे 800 अस्पताल, बोले मंत्री

मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों से कुछ जिलों में फसल कटनी के उपरांत उसके अवशेषों को खेतों में जलाने की प्रवृति बढ़ी है, जबकि अवशेषों के प्रबंधन कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। फसल अवशेष प्रबंधन में कृषि यंत्रों की महती भूमिका है। मेरी अपेक्षा होगी कि नवनियुक्त सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण किसानों को यंत्रों के रख-रखाव तथा उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देंगे। यही नहीं आप किसानों की फसलों की सुरक्षा हेतु जैविक उपायों के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें:इन जिलों में इसी साल मेडिकल कॉलेज की होगी शुरुआत; मंगल पांडेय का ऐलान

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में कृषि उन्नति कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को गति मिली है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में किसानों का समेकित विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने की। इस अवसर पर बिहार राज्य बीज निगम के एमडी आलोक रंजन घोष, विशेष सचिव वीरेंद्र यादव, कृषि निदेशक नितिन कुमार सिंह, अपर सचिव शैलेन्द्र कुमार व कल्पना कुमारी, कृषि मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह, संयुक्त सचिव मनोज कुमार मौजूद थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें