Weather Update Humidity Rises with Rain Forecast in Purnea Until May 20 दिन भर चली उमस भरी पुरवइया हवा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsWeather Update Humidity Rises with Rain Forecast in Purnea Until May 20

दिन भर चली उमस भरी पुरवइया हवा

-अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बुधवार को दिन भर उमस भरी पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण आद्रता बढ़ी रही और आसमान

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 15 May 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
दिन भर चली उमस भरी पुरवइया हवा

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बुधवार को दिन भर उमस भरी पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण आद्रता बढ़ी रही और आसमान से वर्षा जैसा माहौल बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 16 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 17 मई से लेकर 20 मई तक सीमांचल के विभिन्न इलाकों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। किसानों को अपनी फसल तैयार कर लेने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है। -कैसा रहेगा 15 मई का दिन: -पूर्णिया में 15 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध छाई रहेगी। वर्षा की संभावना 10 प्रतिशत बन रही है, लेकिन रात में थोड़ी अधिक संभावना हो सकती है। हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और दिशा पूर्व-उत्तर पूर्व होगी। दिन में आर्द्रता 68 प्रतिशत और रात में 80 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसके साथ ही रात में थोड़ी बारिश या गरज के साथ तूफान की संभावना है, इसलिए मौसम थोड़ा अनिश्चित हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।