सड़क दुर्घटना में गोकुलपुर महर्षि मेहीं आश्रम के संत की मौत
-22pur67-फोटो:- मृतक संत की फाइल फोटो। केनगर (एक संवाददाता)। जिले के केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के संत राजेंद्र बाबा की मौत सड़क दुर्घटना में हो

केनगर (एक संवाददाता)। जिले के केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के संत राजेंद्र बाबा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक संत की उम्र 60 वर्ष थी। वे महर्षि मेहीं आश्रम कामा स्थान गोकुलपुर में साधना करते थे। बताया जा रहा है कि संत राजेन्द्र बाबा शुक्रवार को कटिहार सत्संग प्रवचन करने जा रहे थे। दिवानगंज के समीप बाइक का नियंत्रण खो जाने के कारण उनकी बाइक एक पुलिया से जा टकराई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल संत को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया। मृतक संत का शुक्रवार की रात गोकुलपुर महर्षि मेहीं आश्रम में शव आते ही सत्संग प्रेमियों बीच मातमी सन्नाटा छा गया। जहाँ मृतक संत के छोटे भाई मिल्की टोला वार्ड संख्या- 12 गोकुलपुर गाँव निवासी रामानंद यादव व परमानंद यादव एवं छोटी एक बहन गीता देवी अपने अन्य परिजनों के साथ आश्रम पहुँच कर शव से लिपट लिपट कर रो रो कर बेसुध होता रहा। मृतक राजेन्द्र बाबा का दाह संस्कार शनिवार दोपहर महर्षि मेहीं आश्रम कामा स्थान गोकुलपुर गाँव में किया गया। मुखाग्नि महर्षि मेहीं आश्रम के संत बिपिन बाबा ने दी। शव यात्रा में बनमनखी प्रखंड के सिकलीगढ धरहारा गाँव के संत देवनारायण बाबा, गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता, संतमत जिला कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य सुबोध मेहता के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आँखों से श्रद्धांजलि दी । उक्त जानकारी संतमत जिला कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य सह जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता ने दी। उन्होंने बताया दो दिनों तक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गोकुलपुर पंचायत क्षेत्र में सामूहिक रूप से शोक मनाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।