School Meeting Addresses Issues of Land Use and Safety at Kal Anand High School Garhbanaili विद्यालय के खेल मैदान में अनाज नहीं सुखाने का निर्णय, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSchool Meeting Addresses Issues of Land Use and Safety at Kal Anand High School Garhbanaili

विद्यालय के खेल मैदान में अनाज नहीं सुखाने का निर्णय

गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक नुरुल होदा की अध्यक्षता में विद्यालय के सर्वांगीण विकास

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 15 May 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
विद्यालय के खेल मैदान में अनाज नहीं सुखाने का निर्णय

गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक नुरुल होदा की अध्यक्षता में विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन कार्य के साथ अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के बाद कहा कि विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने कुछ कृषकों द्वारा मक्का, अनाज, पाट इत्यादि को सुखाने का काम किया जाता है, जिसके कारण विद्यालय आने-जाने वाले हमारे छात्र-छात्राओं समेत राहगीर को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सड़क दुघर्टना की भी संभावना बनी रहती है। विद्यालय खेल मैदान में अनाज को सुखाने विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं, खेल-कूद कार्यक्रम में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, सही समय पर मैदान का उपयोग नहीं हो पाता है।

इसके साथ ही विद्यालय की भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि अब विद्यालय मुख्यद्वार के सामने मक्का सुखाने का कार्य नहीं किया जाएगा। फसल इत्यादि सुखाने का उपयोग विद्यालय खेल मैदान में करने से पहले विद्यालय प्रबंधन से अनुमति ली जाएगी एवं क्षतिग्रस्त मैदान को दुरुस्त कर दिया जाएगा। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य बिहारी लाल साह, विभुति नाथ मिश्र, सावित्री देवी, वार्ड पार्षद प्रशान्त कुमार, दिपक दिवाकर, शैलेश चन्द्र सुभाष, राजीव सोनी, कृषक निखिल मंडल, अशोक मंडल, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।