Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsRising Temperatures in Purnia Farmers Face Challenges as Heat Intensifies

आज तल्ख होंगे सूरज, बढ़ेगी गर्मी

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आज से सूरज के तेवर तल्ख हो जाएंगे। गर्मी बढ़ती चली जाएगी। मौसम में लगातार परिवर्तन ह

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 23 Feb 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
आज तल्ख होंगे सूरज, बढ़ेगी गर्मी

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आज से सूरज के तेवर तल्ख हो जाएंगे। गर्मी बढ़ती चली जाएगी। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पूर्वानुमान इंडेक्स में 22 फरवरी को हल्की वर्षा बताया गया था जो निर्मूल साबित हुआ। लोगों को लग रहा था कि यदि वर्षा होगी तो ठंड एक बार फिर लौट सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस प्रकार आप लोगों को लगने लगा है कि गर्मी अपने तेवर में कड़े ढंग से रहेगी और लोगों की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि बढ़ रही गर्मी से लोगों का दैनिक कामकाज तेज हुआ है लेकिन फसलों पर इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। खासकर आलू की पछात फसलों में लगातार सिंचाई करने पर रही है तो मक्का का भी वही हाल है। गेहूं के किसानों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि उन्हें लगता है कि इतनी गर्मी में उनके गेहूं अब जल जाएगी। हालांकि गेहूं को भी बचाने के लिए किसान लगातार सिंचाई कर रहे हैं। इधर शनिवार को सुबह हल्का धुंध काफी देर तक रहा लेकिन सूरज का निकलने के साथ ही दिन का तेवर काफी कड़ा हो गया। लोगों के बदन से गर्म कपड़े उतर गए। इधर शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो रविवार को कम से कम 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें