Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia s Mango Farmers Hope for Bumper Harvest Amid Promising Blossoms

आम पेड़ मंजर से लदे : आम की बंपर पैदावार की संभावना

-22pur64-आम के पेड़ में आया मंजर : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुदरत की मार न पड़ी तो इस बार आमलोगों के पहुंच में आम होगा। जिले में विभिन्न आम क

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 23 Feb 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
आम पेड़ मंजर से लदे : आम की बंपर पैदावार की संभावना

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुदरत की मार न पड़ी तो इस बार आमलोगों के पहुंच में आम होगा। जिले में विभिन्न आम के पेड़ में मंजर मजरने से आम कृषकों में खुशी व्याप्त है। आम पेड़ में अधिक मंजर होने से आम की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। इस बार आम हर आदमी को चखने के लिए मिल सकता है। मंजर देखने से लगता है कि इस बार गरीबों को भी भरपेट आम खाने के लिए मिलेगा। अधिक मंजर मजरने से आम सस्ता होने की संभावना है। सस्ते आम मिलने पर गरीब परिवारों को भी भरपेट आम का स्वाद लेने को मिल सकता है। फिलहाल आम का मंजर का सुगंध आम पेड़ के चारों तरफ सुगंधित कर रहा है। हालांकि, किसानों ने बताया कि आम मंजर को कीड़े से बचाना एक चुनौती है। कीड़े से बचाने के बाद तेज हवा आम की मंजर को नुकसान पहुंचा सकता है। तेज हवा से बचाने के बाद आम की जबरदस्त पैदावार होने की उम्मीद है। जबरदस्त पैदावार होने पर आम लोगों के लिए आम आम हो जाएगा। पिछले साल अधिक कीमत रहने के कारण गरीब लोगों के लिए आम खास रहा। लेकिन इस बार आम की मंजर लहलहाते देख कर आम आदमी के लिए आम आम होने की संभावनाएं हैं।

-बोले अधिकारी:-

-जिले में 1000 हेक्टेयर में आम के पौधे लगे हैं। मंजर को देखकर लगता है कि इस बार आम का फल अच्छा होगा। इसे बचाए रखने की जरूरत है।

-राहुल कुमार, सहायक निदेशक उद्यान विभाग पूर्णिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें