Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPeaceful Democratic Elections Held for Student Parliament at Rani Patra School

बाल संसद : अमन कुमार 82 मत लाकर बने प्रधानमंत्री

-फोटो : 54 : पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय आदिवासी रानीपतरा बाल संसद का चुनाव लोकतंत्रातिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया। शनिव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 27 April 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
बाल संसद : अमन कुमार 82 मत लाकर बने प्रधानमंत्री

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय आदिवासी रानीपतरा में बाल संसद का चुनाव लोकतंत्रातिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया। शनिवार को बाल संसद के चुनाव के परिणाम घोषित किये गये। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षिका किरण कुमारी, शिक्षक आलोक कुमार रिंकू, संजीव कुमार वर्मा, रामदेव रमण, दीपक कुमार नभोनील नंद, कृष्ण कन्हैया पाठक, आशीष कुमार, रंजन केरकेट्टा, मनोरंजन प्रसाद यादव आदि मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मंडल के नेतृत्व में मतगणना का कार्य संपन्न कराया गया। प्रधानमंत्री के पद सात प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अमन कुमार को 82 मत मिले। निकटतम राधिका कुमारी को 47 मत मिले। इस प्रकार अमन कुमार 35 मत से विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जल एवं कृषि मंत्री, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री, संस्कृति और खेल मंत्री के पद के लिए भी चुनाव संपन्न हुआ। मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मंडल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई दी एवं पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें