Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsOrange Alert Issued for Bihar Heavy Rain and Thunderstorm Expected

अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

-फोटो : 52 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आम लोगों को इससे सतर्क एवं सुरक्षित रहने क

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 27 April 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आम लोगों को इससे सतर्क एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी है। ऑरेंज अलर्ट इसलिए जारी किया गया है कि एक विशाल टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते असम की ओर जा रही है। इसके अलावा पूर्वी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन का खतरा मंडरा रहा है। ऑरेंज अलर्ट में कहा गया है कि मेघ गर्जन और वज्रपात होंगे तथा इसके साथ ही तेज हवा चलेगी। हवा का झोंका 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी फसल सुरक्षित करने में ही भलाई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को सीमांचल के अनेक स्थानों पर जबकि सोमवार को कुछ स्थानों पर वर्षा संभव है। दूसरी और 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को सिर्फ बूंदाबांदी होगी तथा इसके बाद 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल तक काफी शुष्क मौसम रहेगा। मौसम काफी तेजी से बदलेगा। इधर शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो 24 घंटे पूर्व अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सोमवार को वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में कमी आ सकती है। आंधी पानी के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी लेकिन सतर्क नहीं रहने पर फसल के साथ माल मवेशी को भी क्षति हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें