Monsoon Delayed in Bihar Purnia to Face Scorching Heat Until June 12 12 जून तक प्रचंड गर्मी, 13 को बूंदाबांदी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMonsoon Delayed in Bihar Purnia to Face Scorching Heat Until June 12

12 जून तक प्रचंड गर्मी, 13 को बूंदाबांदी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केरल की ओर से बंगाल के रास्ते बिहार की तरफ आने वाला मानसून रास्ता भटक गया है। मालूम हो कि प्री-मानसून पीरियड में ही

Sun, 8 June 2025 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
12 जून तक प्रचंड गर्मी, 13 को बूंदाबांदी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।केरल की ओर से बंगाल के रास्ते बिहार की तरफ आने वाला मानसून रास्ता भटक गया है। मालूम हो कि प्री-मानसून पीरियड में ही मौसम विभाग ने बताया था कि 4 या 5 जून से बिहार के पूर्णिया में मानसून प्रवेश कर जाएगा। लेकिन अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स बता रहा है कि 12 जून तक आसमान साफ रहेंगे और प्रचंड गर्मी का आलम रहेगा। इसके बाद 13 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इस बीच रविवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि प्रचंड गर्मी के कारण सुबह की आद्रता 68 प्रतिशत और शाम की आद्रता 51 प्रतिशत रही।

दोपहर के समय तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया। .....कैसा रहेगा सोमवार: पूर्णिया में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिनभर में कुछ बादल छा सकते हैं, लेकिन अधिकांश समय धूप खिली रहेगी। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा होगी, जो पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा से आएगी। दिन के समय आर्द्रता 57 प्रतिशत और रात में 69 प्रतिशत हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।