Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMirganj Durga Temple Hosts Grand Ram Katha Yagya Spiritual Awakening and Devotional Unity

मीरगंज में बह रही आस्था की बयार

मीरगंज के दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा और 9 दिवसीय राम कथा महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। कथा वाचक रश्मि मिश्रा ने भगवान श्रीराम के जीवन के पहलुओं को सुंदरता से प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 22 Feb 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
मीरगंज में बह रही आस्था की बयार

मीरगंज, एक सवाददाता। मीरगंज दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा, शिवलिंग एवं 9 दिवसीय राम कथा महायज्ञ के मौके पर जहां समूचा मीरगंज आध्यात्मिक रस से सरोबार है वहीं श्रद्धालुओं उमड़ते सैलाब ने आस्था की अदभूत मिसाल कायम की है। इस मौके पर कथा वाचकों की अमृतवाणी में हर कोई डूबा नजर आया। वृंदावन की कथावाचक रश्मि मिश्रा ने भगवान भगवान श्रीराम के जीवन के अनेक पहलुओं को बहुत ही सुन्दरता से व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित्र मानस परम पवित्र है। रामचरितमानस का अर्थ है राम, चरित्र (अच्छे कर्म), मानस(झील, सरोवर) यानी राम के अच्छे कर्मों की सरोवर यह शीर्षक भगवान राम के दिव्य चरित्र एवं असाधारण व्यक्तित्व को दर्शाता है। जो हमें सिखाता है कि हमें प्रभु श्री राम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्संग में आने से ज्ञान और बुद्धि मिलती है। मनुष्य के अंतर्मन में ज्ञान का प्रकाश फैलने के बाद दुर्गुणों का अंत हो जाता है। मानव का कल्याण होता है। सत्संग के बिना ज्ञान जागृत नहीं होता और भगवान की कृपा के बिना सत्संग सुनना भी संभव नहीं है। मनुष्य शरीर की सार्थकता और सफलता ईश्वर भक्ति में है। विश्वास, श्र्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर प्राप्ति संभव है। जो मनुष्य शरीर पाकर ईश्वर भक्ति नहीं करते उसे मनुष्य शरीर नहीं पाने के समान है। उसका जीवन पशुवत है।

....पूजा मंडप आकर्षण का केंद्र:

महायज्ञ को लेकर यज्ञस्थल पर पूजा मंडप और माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग प्रतिमाओं की भव्यता भक्तजनों को अपनी ओर खींच रही है। यज्ञ स्थल सहित पूरे बाजार में लाउडस्पीकर पर ईश्वर की स्तुति गूंजने लगी है जिसमें मीरगंज की फिजा में भक्ति का रंग घुल गया है। पूजा स्थल रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठी है। बाहर से आने वाले संतों श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। नौ दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में समुचित क्षेत्र की फिजा बदल दी है। हर तरफ उत्साह एवं उमंग का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर ईश्वर का भजन कीर्तन कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। महायज्ञ को लेकर भव्य मेला भी सजाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें