शिव मंदिर से निकलेगी शिव बारात, बीडीओ बनेंगे दूल्हा : शिव मंदिर से निकलेगी शिव बारात, बीडीओ बनेंगे दूल्हा :
केनगर और चम्पानगर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। केनगर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बीडीओ दूल्हा शिव और पार्वती जी के रूप में शामिल होंगे। अन्य मंदिरों में...

केनगर, एक संवाददाता। केप्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में भव्य तरीके से शिवरात्रि मनाया जाता है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वद्यिासागर मंडल ने बताया हर साल की भांति इस साल भी केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि मौके पर शिव बारात निकाली जाएगी। इस शिव बारात झांकी में बीडीओ शिव रुप में दूल्हा और शिव मंदिर में उनकी पत्नी पार्वती जी के रुप में रहेगी। उन्होंने बताया की बैंड बाजे के साथ निकले शिव बारात में प्रखंड के अन्य अधिकारी लोकनिया रुप में रहेंगे, जिसके लिए तैयारी अंतिम चरण में चल रहा है। उल्लेखनीय है हर साल की भांति भी केनगर प्रखंड मुख्यालय के अलावा प्रखंड क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर गाँव स्थित अघोर नाथ शिव मंदिर तथा नगर पंचायत चम्पानगर के ठाकुर बाडी शिव मंदिर,अवधेश नाथ शिव मंदिर,शिव पूजन गुप्ता के शिव मंदिर,वश्रिाम घाट टोला स्थित बलराम कृष्ण शिव मंदिर,रामनगर गाँव स्थित प्राचीन चितेश्वर शिव मंदिर आदि स्थानों पर भी शिव बारात निकाल कर महा शिवरात्रि उत्सव के रूप में मनाया जाता है। शिव बारात में ढोल नगाड़े के साथ साथ देवता दानव भूत पिशाच वेश में कलाकार एवं सैकड़ों शिव भक्त जन शामिल होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।