अगलगी में झुलसे चार घायल रेफर
-फोटो : 89 : बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के दुवेली पंचायत के वार्ड चार बघवा टोल में शनिवार को आगलगी में छह परिवार के घर जल गये। वही

बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के दुवेली पंचायत के वार्ड चार बघवा टोल में शनिवार को आगलगी में छह परिवार के घर जल गये। वहीं आग पर काबू पाने के क्रम में चार लोग आग से बुरी तरह तरह झुलस गए। चारों की स्थिति गम्भीर देखते हुए बीते शनिवार की देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया से हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति गम्भीर बनी थी जबकि दो व्यक्ति की स्थिति नाजुक है। चारों घायलों में सोहराब पिता मरहूम मस्तक, दूसरा घायल बकरीद पिता मरहूम रियाज, तीसरा घायल मुन्तसीर पिता मो. साबिक एवं चौथा घायल सद्दाम पिता मोजीब शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने बताया की चार लोग एक दिन पूर्व भर्ती हुए थे। मगर गंभीर होने के कारण रेफर हो गए। अंचलाधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक उपलब्ध करा दिया गया है एवं घायलों का इलाज हायर सेंटर भागलपुर में चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।