देर रात आग से तीन घर राख, क्षति
केनगर के गोकुलपुर पंचायत में शुक्रवार रात आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दो घर पूरी तरह जल गए। आग से राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गए। आग...

केनगर। थानाक्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत स्थित शर्मा टोल में शुक्रवार की देर रात आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी सभी जैसे तैसे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। बड़ी मुश्किलें झेलने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समाजसेवी सुबोध मेहता ने बताया कि गणेश शर्मा का पुत्र कुंदन शर्मा छठ पर्व मनाने अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। फूस वाली तीन घर में दो घर पूर्णरूप से जलकर राख हो गया तथा तीसरा एक घर अधजला रह गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्नि पीड़ित अपने घर पहुंचे। घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।