Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsDiwali with India Cleanliness Drive and Youth Celebrations in Purnia

राजेंद्र उद्यान में सफाई कार्यक्रम, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

-फोटो : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र व कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 'दीवाली विद माई भारत'

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 29 Oct 2024 12:37 AM
share Share
Follow Us on
राजेंद्र उद्यान में सफाई कार्यक्रम, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र व कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 'दीवाली विद माई भारत' अर्थात शुभ दीपावली एवं युवा भारत की प्रथम वर्षगांठ पर पूर्णिया जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से जो नित्य सफाई कर्मी हैं उनको माला पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है। 30 अक्टूबर तक इसका लगातार आयोजन होगा। कैट के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ़ भोला साह ने कहा कि देश के 435 जिलों में कार्यक्रम हो रहा है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री सह सासंद प्रवीण खंडेलवाल व बिहार केट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा जी नेतृत्व में अभियान चलाया जायेगा। मेरा युवा भारत का शुभारंभ 30 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री के द्वारा लॉन्च किया गया था। 27 से 30 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में इसकी वर्षगांठ मनायी जा रही है। सोमवार को स्वच्छता अभियान के रूप में राजेंद्र उद्यान पार्क पूर्णिया में सफाई कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें कैट और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। प्रमंडलीय अध्यक्ष आशुतोष साह एवं प्रदेश सः उपाध्यक्ष नवनीत केडिया, सचिव राजू चौरसिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं व्यवसायी ब्रजेश मिश्रा, आर.के. भगत , के. पी. यादव जी, सचिन साह उर्फ़ चिंटू साह, राजन साह, गौतम कुमार एवं अन्य कई व्यवसायी शामिल थे। विशेष कर सफाई कर्मी चंदन मल्लिक, गुड्डू मल्लिक, सूरज मल्लिक, रामा मल्लिक, विनोद मल्लिक को फुल माला पहनकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें