Hindi NewsBihar NewsPurnia News71-Year-Old Woman Dies After Snake Bite While Cutting Grass in Banmankhi

घास काटने के दौरान सांप के डसने से महिला की मौत

बनमनखी के वार्ड नंबर 26 में 71 वर्षीय शोभा देवी की घास काटते समय सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक महिला की हालत बिगड़ चुकी थी। घटना से परिवार में मातम छा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 27 April 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
घास काटने के दौरान सांप के डसने से महिला की मौत

बनमनखी। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 में घास काटने के दौरान 71 वर्षीय महिला की मौत सांप के डसने से हो गयी। बताया जा रहा है कि शोभा देवी पति दीप नारायण यादव मवेशी के चारा के लिए पास के मकई खेत में घास काट रही थी। इस दौरान सांप ने डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घरवाले महिला को लेकर झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए। जब उक्त महिला की हालत बिगड़ने लगी इसके बाद परिजन महिला को बनमनखी अनुमंडली अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें