Hindi NewsBihar NewsPatna NewsUnion Minister Arjun Ram Meghwal Defends Baba Saheb s Legacy at Dalit Mahapanchayat

कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया : मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दलित महापंचायत में कहा कि बाबा साहेब का संविधान समानता, स्वतंत्रता और भाईचारा प्रदान करता है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 27 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया : मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया उसमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारा दिया। बाबा साहेब कहा करते थे कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। रविवार को बिहार रविदास विकास संघ परिवार की ओर से मिलर हाईस्कूल में आयोजित दलित महापंचायत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया, जबकि भाजपा ने बाबा साहेब का हमेशा सम्मान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा समर्थित सरकार ने ही उन्हें भारत रत्न दिया। पीएम नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब के रास्ते पर चलते हुए पंचतीर्थ बनाए। कांग्रेस की कार्य संस्कृति के कारण ही बाबा साहेब कांग्रेस को पंसद नहीं करते थे। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। कहा कि बाबा साहेब अमर हैं। बाबा साहेब भारत रत्न ही नहीं, राष्ट्र रत्न भी हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार दलित समुदाय के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। कांग्रेस ने 65 साल तक इस देश में शासन किया, लेकिन उसने गरीबों को गरीब ही बनाकर रखा। कांग्रेस ने इस देश को गुमराह किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को कभी सम्मान नहीं किया। उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में दो गज जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। आज वही कांग्रेस उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। गरीब, पिछड़ों, दलितों को अगर कोई सम्मान दे सकता है तो वह एनडीए सरकार है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब के पदचिह्नों पर चलकर दलित समाज का उत्थान एनडीए सरकार ही कर रही है। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तभी ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण मिला। भाजपा और एनडीए सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। बिहार के सभी जिलों में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा बाबा साहेब का राजनीतिक इस्तेमाल किया। डॉ. संजय कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लाल बाबू प्रसाद, संतोष पाठक, पिंकी कुशवाहा, प्रेमरंजन पटेल सहित अन्य नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें