Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTribute Ceremony for Former CM Bindeshwari Prasad Mandal Held by BJP Leaders

भाजपा ने बीपी मंडल को याद किया

रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के नेताओं ने मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 13 April 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने बीपी मंडल को याद किया

प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीपी मंडल की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने कहा कि मंडल जी ने वंचित वर्गों के हक की आवाज बुलंद की थी, जिसे भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, अरविन्द शर्मा, अमित प्रकाश बबलू , प्रवीण पटेल, ज्ञान ओझा, सुग्रीव कुमार, प्रवीण यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें