Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD Celebrates Supreme Court Upholding Sunil Kumar Singh s Membership

डॉ. सुनील सिंह की सदस्यता बहाली सच और सच्चाई की जीत : राजद

राजद नेता सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखी गई है। प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसे सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला यह दर्शाता है कि न्यायपालिका...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 25 Feb 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. सुनील सिंह की सदस्यता बहाली सच और सच्चाई की जीत : राजद

राजद नेता सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखने पर राजद ने खुशी जताई है। प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह सच और सच्चाई की जीत है। सच परेशान हो सकता है, लेकिन इसे हराया नहीं जा सकता, इस फैसले से यह साबित हो गया है। कहा कि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने धैर्य, साहस और आत्मबल से डबल इंजन सरकार को बता दिया की जो सच्चाई के रास्ते पर होता है, उसे जीत अवश्य मिलती है। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनील सिंह के हक में फैसला देकर यह बता दिया कि न्यायपालिका न्यायिक प्रक्रिया में सच और सच्चाई को देखती है। प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी व अन्य ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें