Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Municipal Corporation s Innovations Recognized at National Level IAS Officer to Share Insights

पटना नगर निगम में हुए नवाचार से रूबरू होंगे देशभर के आईएएस अधिकारी

पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में व्याख्यान के लिए बुलाया गया है। यह पहली बार है जब नगर निगम के संरचनात्मक बदलावों पर चर्चा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 9 Feb 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
पटना नगर निगम में हुए नवाचार से रूबरू होंगे देशभर के आईएएस अधिकारी

पटना नगर निगम की ओर से दी जा रही सेवाओं में हुए नवाचार और उसके साकारात्मक प्रभाव को देश के अलग-अलग राज्यों में पदस्थापित आईएएस अफसर भी वाकिफ होंगे। उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को व्याख्यान के लिए बुलाया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब पटना नगर निगम में हुए संरचनात्मक बदलाव के बारे में भारत की अग्रणी संस्थान में नगर आयुक्त को अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम में हुए कार्यों की जानकारी साझा करने का मौका मिलेगा और निगम के ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी होगी। नगर आयुक्त 14 फरवरी को मसूरी के सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में व्याख्यान देंगे।

पिछले तीन वर्षों में नगर निगम के साथ कई उपलब्धियां जुड़ी हैं। स्वच्छता सर्वे-2023 में नगर निगम को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 10 अक्टूबर, 2023 में हुए वैश्विक नवाचार सम्मेलन (ग्लोबल इनोवेशन सम्मिट) में पटना नगर निगम को शामिल होने के लिए मौका मिला था। इसके लिए भारत से सिर्फ आठ शहरों का चयन हुआ था। इनमें पटना, पुणे, पणजी, इंदौर, सूरत, अहमदाबाद, कोची और वाराणासी शामिल था। नगर आयुक्त पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी हैं। पटना स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को देशभर में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटना नगर निगम की उपलब्धियों की जहां चर्चा हुई। वहीं नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों लोगों के लिए कई सुविधाएं शुरू की गई। दशकों से पूरे निगम क्षेत्र में 659 कचरा प्वाइंट को समाप्त किया गया। होल्डिंग टैक्स के लिए डिजिटल सेवा शुरू की गई। व्हाट्सएप चैट बट से कर एवं शुल्क संग्रह समेत अन्य जरूरी सेवाएं शुरू की गई। नगर निगम क्षेत्र में समाप्त हुए कचरा प्वाइंट पर केक काटा गया,लिट्टी चोखा समेत अन्य गतिविधियं शुरू की गई। सड़क शत्रु अभियान से शहर में सफाई में बड़ी सफलता मिली। ऐसे अनेक कार्यों को करने में जो नवाचार हुए उसमें केस स्टडी के साथ मसूरी में नगर आयुक्त प्रजेंटेशन देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें