Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna High Court Scolds Bihar Government Over Delay in DCLR Appointments

सामान्य प्रशासन विभाग को कोर्ट ने लगाई फटकार

पटना हाईकोर्ट ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों की भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) की नियुक्ति में देरी पर सामान्य प्रशासन विभाग को फटकार लगाई। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल ने राज्य सरकार को जवाब...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 20 Feb 2025 08:13 PM
share Share
Follow Us on
सामान्य प्रशासन विभाग को कोर्ट ने लगाई फटकार

पटना हाईकोर्ट ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के पद पर नियुक्ति में की जा रही देरी पर सामान्य प्रशासन विभाग को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि नौ माह बीतने के बावजूद क्यों नहीं जवाब दाखिल किया गया। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की एकलपीठ ने विनय कुमार की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने की अंतिम मौका दिया। आवेदकों की ओर से अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि अक्टूबर 2023 में हुई प्रोन्नति के बाद जब बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी डीसीएलआर पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे, तब सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। यही नहीं, इस निर्णय से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अवगत भी नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि डीसीएलआर पद बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के लिए है, जिसके लिए नौ साल का अनुभव होना अनिवार्य है। मामले पर अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें