Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNitish Mishra Honored at India UK Achievers Honors 2025 in London

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड

उद्योग सह पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार भारतीय छात्रों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 14 Feb 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स अवॉर्ड

बिहार के उद्योग सह पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से सम्मानित किया गया है। नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमिनी यूनियन यूके ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया। नीतीश मिश्रा को गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों को यह अवॉर्ड दिया जाता है। लंदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। ब्रिटिश संसद के चोलमोंडले रूम एंड टेरोस में हुए समारोह में उनके नाम की घोषणा की गई। नीतीश मिश्रा ने ब्रिटिश चेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत यूनाइटेड किंगडम में प्रतिष्ठित हल यूनिवर्सिटी में ग्लोबल पॉलिटिकल इकॉनमी में परास्नातक की पढ़ाई की थी। वे हार्वर्ड केनेडी स्कूल, कैम्ब्रिज (यूनाइटेड स्टेट्स) के भी पूर्व छात्र हैं। नीतीश मिश्रा वर्ष 2008-09 में एमटीवी यूथ आइकॉन भी रह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें