Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNational Lok Morcha Celebrates 2nd Foundation Day with Commitment to Development

रालोमो का दूसरा स्थापना दिवस मना, उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने अपने दूसरे स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समारोह मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और पार्टी की विकास की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 20 Feb 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
रालोमो का दूसरा स्थापना दिवस मना, उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का दूसरा स्थापना दिवस गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार एवं पूरे देश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी ही संकल्प शक्ति का परिणाम है कि महज दो वर्षों में हमारी पार्टी प्रदेश के कोने-कोने में पूरी मजबूती के साथ समाज की सेवा में खड़ी है। साथ ही, देश के कई राज्यों में हमारा विस्तार हो चुका है। इस मौके पर श्री कुशवाहा ने बिहार सहित समस्त देशवासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और ढोल-बाजा के साथ इस मौके पर खुशी जतायी। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल, संजीव राम, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा , हेमंत कुमार, नितीन भारती, पप्पू मेहता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें