Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDalit Samagam on February 28 Santosh Kumar Suman Announces Gathering for Dalit Community
दलित समागम में राज्यभर के दलित होंगे शामिल :संतोष
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने 28 फरवरी को गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी होंगे। समागम का उद्देश्य दलितों की समस्याओं...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 23 Feb 2025 09:38 PM

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 28 फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम में राज्यभर के दलित शामिल होंगे। पार्टी संरक्षक, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के तौर पर समागम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य दलित समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाना और उनकी समस्याओं पर चर्चा करना है। समागम में दलितों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। रैली में दलित नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी शामिल होंगे और अपने विचार साझा करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।