Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP s Dilip Jayaswal Emphasizes Social Media as a Bridge to the Public for NDA Government

एनडीए सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं : दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया को जनता और एनडीए सरकार के बीच एक सेतु बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 26 April 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं : दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया जनता और एनडीए के बीच सेतु है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया व आईटी सेल की कार्यशाला के समापन सत्र में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इस कारण हमें भी इसके उपयोग में महारत हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के तकनीकी विशेषज्ञ कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से एनडीए सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। सुशासन, गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। पुरानी सरकार की विफलता भी जनता को बताएं। अपनी बात, अपनी विचारधारा और सरकार के कार्यों को आम जनमानस तक सहजता और सरलता पहुंचाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने के लिए कहा। इसके पहले उद्घाटन सत्र में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लेकर सोशल मीडिया की भूमिका और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की। कहा कि सोशल मीडिया के जरिये सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित, आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता सहित विभिन्न मंच, मोर्चा के प्रमुख और सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें