Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Welcomes PM Modi Historic Visit to Support Farmers

बिहार की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर सााबित होगा पीएम का दौरा : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे का स्वागत किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए मील का पत्थर बताया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसमें 9.8 करोड़ किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 23 Feb 2025 07:19 PM
share Share
Follow Us on
बिहार की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर सााबित होगा पीएम का दौरा : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आगमन का स्वागत किया है। रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम का यह दौरा बिहार के तकदीर की तस्वीर बदलने में ' मील का पत्थर' साबित होगा। क्योंकि, बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में विशेष रूप से किसानों के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जितने भी प्रधानमंत्री हुए, सबने किसानों के लिए सहयोग और सब्सिडी की बात की। लेकिन मोदीजी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने किसानों के सम्मान की बात भी की और निरंतर उसे सुनिश्चित भी करने में जुटे हैं। भागलपुर की धरती से वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। अकेले इस किस्त में 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी। 2019 से चालू इस योजना के तहत अबतक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं। देशभर के 11 करोड़ 80 लाख से अधिक किसान परिवारों को सीधा लाभ मिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विगत एक दशक से एनडीए सरकार ने कृषि उद्यमिता, कृषि आत्मनिर्भरता, कृषि आय का बढ़ाते हुए समग्र किसान-कल्याण का प्रयास किया है। सरकार की कृषि नीति के केन्द्रबिंदु में लघु एवं सीमांत और महिला किसान हैं। इसलिए बिहार के लिए पीएम का यह दौरा ऐतिहासिक है। किसानों को सम्मान राशि के हस्तांतरण के साथ ही बरौनी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन, मोतिहारी में गोकुल मिशन के क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ, किसान उत्पादक संगठन का उद्घाटन, भागलपुर को कृषि हब बनाने की शुरुआत करने जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें