Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Municipalities Receive 293 Crore Grant for Waste Management and Water Conservation

राज्य के 18 नगर निगमों को मिले 293 करोड़

राज्य के 18 नगर निगमों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर 293 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। यह राशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल और वर्षा जल संचयन पर खर्च होगी। पटना को छोड़कर अन्य नगर निगमों को राशि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 23 Feb 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
राज्य के 18 नगर निगमों को मिले 293 करोड़

राज्य के 18 नगर निगमों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर अनुदान के रूप में 293 करोड़ दिए गए हैं। यह राशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल, वर्षा जल संचयन के उपायों पर खर्च होगी। नगर विकास विभाग ने इन नगर निगमों को राशि आवंटित कर दिए हैं। इसमें पटना को छोड़ राज्य के बाकी नगर निगम शामिल हैं। सबसे अधिक 27.27 करोड़ गया नगर निगम को मिले हैं। इसके साथ ही भागलपुर को 22.89 करोड़, मुजफ्फरपुर को 20.37 करोड़ और बिहारशरीफ को 19.58 करोड़ दिये गये हैं। अन्य नगर निगमों में दरभंगा को 16.88 करोड़, पूर्णिया को 17.39 करोड़, सासाराम को 17.37 करोड़, समस्तीपुर को 16.72 करोड़, आरा को 15.15 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बेगूसराय को 14.95 करोड़, बेतिया को 14 करोड़, कटिहार को 13.90 करोड़, मोतिहारी को 13.72 करोड़, सीतामढ़ी को 15.35 करोड़, सहरसा को 13.33 करोड़, मुंगेर को 12.22 करोड़, छपरा को 11.60 करोड़ और मधुबनी को करीब 10 करोड़ मिले हैं। इन्हें टाइड ग्रांट के रूप में मिली राशि का 30 फीसदी स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन पर खर्च करना है। 30 फीसदी राशि पेयजल, वर्षा जल संचयन पर खर्च की जाएगी। वहीं, अनटाइड ग्रांट की राशि मानदेय, भत्ता भुगतान से लेकर सरकारी बिलों के बकाया भुगतान पर खर्च किया जाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें