Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Government Implements Cadre Management Module for Efficient Employee Data Access

सरकारी कर्मियों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी

बिहार सरकार सभी कर्मियों की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल के तहत, विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की कार्यकुशलता और अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। अब तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 23 Feb 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
सरकारी कर्मियों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी

राज्य सरकार के सभी कर्मियों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। इनमें विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मियों के संख्या बल के साथ ही उनकी कार्यकुशलता और अन्य जानकारियां शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, इसके लिए कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल लागू करने की तैयारी की जा रही है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के स्तर पर इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। मिशन के सभा कक्ष में कैडर मैनेजेमेंट माड्यूल लागू करने को लेकर बैठक भी हो चुकी है। मालूम हो कि, पिछले साल अक्टूबर में विभागों से कार्मिकों से जुड़ी कई प्रकार की जानकारियां मांगी गई थी। अबतक सात विभागों ने दी है जानकारी : जानकारी के अनुसार, अबतक केवल सात विभागों ने अपने कार्मिकों से जुड़ी जानकारी बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन को उपलब्ध करायी है। इनमें संसदीय कार्य विभाग, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सहित कुल सात विभाग शामिल हैं। ज्यादातर विभाग इस मामले में अभी सूचना उपलब्ध कराने में पीछे चल रहे हैं। जिसके बाद विभागों को नए सिरे से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है।

ये जानकारियां मांगी गयी हैं : मिशन सूत्रों के अनुसार, विभाग से जो आंकड़े मांगे गए हैं उनमें सेवा संवर्ग का नाम, नियंत्रण पदाधिकारी, उप सेवा संवर्ग यदि कोई हो, पद सोपान, नियुक्ति प्राधिकार, कोटिवार कुल स्वीकृत बल, पद नाम, पे-बैंड जैसी जानकारियां हैं। ऐसी जानकारियां एक प्लेटफार्म पर रहने से कार्मिकों के तबादला, पदस्थापन, व्यक्तिगत जानकारी, नियमित पद की जानकारी तो सरकार के पास होगी ही तबादला, पदस्थापन, प्रोन्नति, वगैरह में भी कोई समस्या नहीं आएगी। विभाग को नए सिरे से जानकारी देने के लिए जारी निर्देश पत्र में जल्द से जल्द जानकारी फार्मेट में देने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें