Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBank Employees to Strike on Feb 24-25 Over Job Security and Economic Issues

बैंक ऑफ इंडिया कर्मी 24- 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे

बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन और एइबीईए के तहत बैंककर्मी 24 और 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। मांगें न माने जाने पर 17 फरवरी को धरना होगा। अधिकारियों ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी बढ़ रही है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 20 Jan 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
बैंक ऑफ इंडिया कर्मी 24- 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे

बैंक ऑफ इंडिया फेडरेशन(बीओआईएफ) और एइबीईए के बैनर तले 24 व 25 फरवरी को अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंककर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। आंदोलन की तैयारी बीओआईईयू ने शुरू कर दी है। इस संबंध में दरभंगा और मधुबनी में बैठक हुई, जिसका संचालन विक्रम झा और नुनु झा ने किया। बैठक में एईबीईए के संयुक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा बड़े उद्योगपतियों को हेयर कट फायदा पहुंचाया जा रहा है। बीओआईएफ महासचिव प्रफुल्ल कुमार ने कहा देश की अर्थव्यवस्था, जनसंख्या व बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन बैंकों की शाखाएं और स्टॉफ कम हो रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि इस कमी को पूरा करने के लिए तत्काल तीन लाख बहाली की जाए। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 17 फरवरी को बीओआई मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। चेयरमैन बीबी ओझा ने कहा कि स्थायी नौकरियों की जगह अप्रेंटिसशिप एवं आउटसोर्सिंग हो रहा है। इसे तुरंत बंद किया जाए। सभा को राधे श्याम, धनंजय कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार ठाकुर, रवींद्रनाथ ठाकुर, शिव शंकर झा, संजय कुमार एवं विक्रम झा आदि ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन के बावजूद यदि सरकार मांग को नहीं मानी तो बैंककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें