Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAffordable Technical Education in Bihar Engineering Colleges with Minimal Fees

राज्य में सालाना 10 रुपए में इंजीनियरिंग की पढ़ाई : सुमित

बिहार के विज्ञान प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेज में छात्र को सालाना 10 रुपए और पॉलीटेक्निक छात्रों को 5 रुपए शुल्क देना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 27 Jan 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में सालाना 10 रुपए में इंजीनियरिंग की पढ़ाई : सुमित

विज्ञान प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। सरकारी इंजनीनियरिंग कॉलेज में छात्र को सालाना 10 रुपए शिक्षण शुल्क पर पढ़ाई करायी जा रही है। पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष मात्र 5 रुपए शिक्षण शुल्क देना होता है। सोमवार को वे भारतीय विदेश सेवा और भूटान विदेश सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों को कार्यशाला में विभाग की योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। मंत्री ने विभाग की ओर से चलायी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी प्रजेंटेशन माध्यम से दी। उन्होंने बताया राज्य में तकनीकी शिक्षा की आधारभूत संरचना तैयार है। प्रशिक्षु पदाधिकारियों की ओर से तकनीकी उच्च शिक्षा के संबंध में पूछे गए सवालों का विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा ने उत्तर दिया। प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने इच्छा जताई कि जब वह देश के विभिन्न दूतावास या उच्चायोग में पदस्थापित होंगे, तो प्रयास करेंगे कि बिहार उच्च तकनीकी शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें