Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTamasa Mahotsav Celebrated in Hisua with Nature Conservation Pledge

प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मना तमसा महोत्सव

नवादा के हिसुआ में प्राचीन तमसा नदी के तट पर तमसा महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव शिक्षाविद मिथलेश कुमार सिन्हा की पहल पर शुरू हुआ। नदी तट पर रंगोली बनाई गई और सैंड आर्ट का प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाThu, 14 Nov 2024 02:43 PM
share Share
Follow Us on
प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मना तमसा महोत्सव

हिसुआ, संवाद सूत्र। नवादा के हिसुआ से होकर बहने वाली प्राचीन तमसा नदी के तट पर प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ धूमधाम से तमसा महोत्सव मनाया गया। तमसा महोत्सव की शुरुआत प्रसिद्ध शिक्षाविद व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दिवंगत मिथलेश कुमार सिन्हा की पहल पर स्थानीय लोगों ने की थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष देवोत्थान एकादशी के अवसर पर तमसा महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव के पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नदी तट पर आकर्षक रंगोली बनाई गई, साथ हीं प्रकृति को संकल्पित काव्य पाठ कर कच्चे मिट्टी के बने हजारों दिए जलाकर आकर्षक तरिके से नदी तट को सजाया गया। महोत्सव का सबसे मुख्य आकर्षण स्थानीय कलाकार देवेंद्र और शैलेन्द्र द्वारा बनाई गई सैंड आर्ट रही। दोनों ने बताया कि नदी तट पर लोगों के आकर्षण को लेकर भगवान के चित्र सहित पर्यावरण संरक्षण एवं मातृत्व को समर्पित कई तरह के सैंड आर्ट बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे स्थानीय बीडीओ देवानंद सिंह तथा शिक्षाविद वीणा देवी उपस्थित रहे। अंत में गंगा आरती कर प्रसाद के रूप मे गन्ना का वितरण किया गया। इस दौरान कवि ओंकार शर्मा, जीतेन्द्र राज आर्यन, बजरंग दल जिला सह संयोजक मनीष राठौर, रौशन कुमार, विवेक कुमार, भाजपा नेता अशोक कुमार ऊर्फ बिलटू चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार पंकज, डॉ रमेश कुमार, वार्ड पार्षद पंकज सिंह, सुधीर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें