Hindi NewsBihar NewsNawada NewsRice Procurement Begins in Hisua DM Emphasizes Support for Small Farmers

धान क्रय में छोटे व मंझौले किसानों को दें प्राथमिकता

हिसुआ में व्यापार मंडल के नए गोदाम में धान क्रय की शुरुआत जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने की। उन्होंने छोटे किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया और बताया कि सरकार ने साधारण धान का मूल्य 2300 रुपये और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSat, 16 Nov 2024 02:44 PM
share Share
Follow Us on
धान क्रय में छोटे व मंझौले किसानों को दें प्राथमिकता

हिसुआ, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल के नवनिर्मित गोदाम में शुक्रवार को धान क्रय की शुरूआत हुई। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने इसका विधिवित शुभारंभ किया। बीडीओ देवानंद सिंह, सीओ सौरभ सुमन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ऊर्फ बिगन सिंह ने बुके देकर डीएम का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि धान की खरीदारी में छोटे व मंझौले किसानों को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा साधारण धान के लिए 2300 रूपये और ग्रेड ए के लिए 2320 रूपये निर्धारित की गई है। रैयत किसान से 250 सौ क्विंटल और गैर रैयत किसान से प्रति किसान 100 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत प्राप्त होती है कि पैक्स या व्यापार मंडल द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदकर व्यापारियों से सांठ-गांठ कर उनका धान क्रय कर लिया जाता है। जिसकी रोक थाम के लिए किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसलिए सभी किसान धान बिक्री के लिए अभी से ही अपना पंजीयन करवा लें। किसानों को आगाह करते हुए कहा कि इस बार अधिक पैदावार होने के कारण धान की कीमत में गिरावट होगी, इसलिए अच्छा मुनाफा के लिए यहां धान बिक्री करना बेहतर विकल्प होगा। खरीदे गए धान के मूल्य का भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों को बैंक खाता के माध्यम से किया जायेगा। जिले के सभी राइस मिल का सत्यापन कर लिया गया है। मौके पर वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनू कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मुकुल वर्मा, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अमरजीत कुमार, गुड़िया कुमारी, धर्मवीर कुमार ऊर्फ पुकार सिंह, पंकज सिंह, चंदन कुमार सिंह, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें