Hindi NewsBihar NewsNawada NewsReviving Historical Heritage Efforts to Promote Cultural Sites in Warisaliganj

वारिसलीगंज के अपसढ़ एवं दरियापुर पार्वती पर डाक टिकट जारी

वारिसलीगंज में ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रामरतन प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 60 स्थलों में से कुछ का आंशिक विकास किया गया है, लेकिन भारत के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 20 Jan 2025 04:48 PM
share Share
Follow Us on
वारिसलीगंज के अपसढ़ एवं दरियापुर पार्वती पर डाक टिकट जारी

वारिसलीगंज, निज संवाददाता मगध की राजधानी रही राजगृह की पूरब स्थित वारिसलीगंज काशीचक में ढेर सारी ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जिसमें कुछ स्थानों का सरकार द्वारा आंशिक विकास किया गया है। लेकिन भारत के मानचित्र पर इन ऐतिहासिक स्थलों को महत्व दिलाने का पर्याप्त प्रयास नहीं किया गया है। उक्त बातें रविवार को डाक विभाग द्वारा आयोजित विशेष आवरण विमोचन समारोह को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिन्हित 60 स्थलों में से दो ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थानों क्रमशः काशीचक प्रखंड के पार्वती गांव के पर्वत पहाड़ी स्थित इन्द्रशाल गुफा तथा वारिसलीगंज के अपसढ़ गांव का पौराणिक सह शैक्षणिक धार्मिक विश्वविद्यालय का अवशेष अपसढ़ गढ़ का आंशिक विकास किया गया है। मौके पर विशेष आवरण का विमोचन सीपीएमजी अनिल कुमार, विधायक अरुणा देवी, वरिष्ठ साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, रोह की जिला पार्षद विनीता मेहता, डाक अधीक्षक नवादा नीरज कुमार चौधरी तथा नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार, मुखिया राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। लोग भूलते जा रहे अपनी संस्कृति समारोह के दौरान विशेष आवरण के विमोचन करने पहुंचे बिहार सर्किल के डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि आज लोग अपनी संस्कृति, साहित्य, ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत, धार्मिक पुस्तकों को भूलते जा रहे हैं। जिससे भारत में अपसंस्कृति तेजी से पनप रही है। डाक विभाग ने अपसढ़ गढ़ एवं पार्वती पहाड़ का इन्द्रशाल गुफा एवं दरियापुर का इतिहास पर डाक टिकट जारी कर उक्त स्थानों को जीवंत बनाने का कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि अशोक प्रियदर्शी ने अपसढ़ एवं पार्वती के इन्द्रशाल गुफा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अपसढ़ गढ़ धार्मिक विश्वविद्यालय का अवशेष है, जरूरत है इतिहास को जीवंत बनाने को ले उक्त स्थल के आसपास एक शैक्षणिक विश्वविद्यालय के स्थापना करने की, जहां संस्कृत, पाली, वैदिक एवं धार्मिक आस्था की शिक्षा देने की व्यवस्था हो। समारोह को विधायक अरुणा देवी, मुखिया राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि राम सकल सिंह, अपसढ़ पुरातात्विक संरक्षण समिति के युगल किशोर सिंह विधायक प्रतिनिधि राम सकल सिंह आदि ने अपने संबोधन में उक्त स्थलों के अपेक्षित विकास कर सरकार से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। ----- पकरीबरावां में डाक चौपाल का हुआ आयोजन पकरीबरावां। रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में डाक चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार, विधायक अरुणा देवी, जिला परिषद सदस्या बच्चन देवी, प्रमुख रंजू कुमारी, उप प्रमुख धर्मराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि डाक चौपाल लगाने का मुख्य उद्देश्य डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को मिले और लोग योजनाओं का लाभ उठाएं। आयुष्मान कार्ड, सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन, विभिन्न प्रकार की बीमा डाकघर से ले सकते। 32 प्रकार के निवेश की योजनाएं हैं। सबसे ज्यादा सूद डाक विभाग देता है। डाकघर से निर्यात करना आसान है। डाकघर आएं और निर्यातक बनकर जाएं। निर्यातक बनकर रोजगार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें प्रशिक्षण देकर निर्यातक बनाएगी। कहा कि बिहार में निर्यात में देश में 13.5 प्रतिशत है। बिहार में 2500 से ज्यादा निर्यातक बनाए गए हैं। 20 हजार पैकेज विदेश भेजे गए हैं। नवादा में भी निर्यातक बनाए जा रहे हैं। 20 निर्यातक बनाए गए हैं। 50 से ज्यादा पैकेज विदेश भेजे गए हैं। पकरीबरावां से भी कम से कम 10 लोग जुड़े। बाद में बहुत सारे लोग जुड़ेंगे। डाकघर जा फ्रैंचाइजी देकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगी साथ ही अच्छी आमदनी भी होगी। फ्रेंचाइजी का तरीका बताया गया। उन्होंने डाक विभाग की 200 योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। नवादा के डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी एवं नालंदा के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने भी डाक विभाग से जुड़े योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज सिंह, नवादा कॉपरेटिव बैंक के निदेशक डॉ. प्रेमजीत कुमार विपिन, मनोज कुमार, आसो पासवान, सुदामा चौहान, निरंजन कुमार, परमानंद शर्मा, दिलीप कुमार रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें