Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNational Lok Jan Shakti Party Holds Worker Meeting in Nawada for Assembly Elections Preparation

गरीब-गुरबों व शोषितों-वंचितों की बननी है आवाज : अभिमन्यु

रविवार को नवादा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक शुरू हुई। मेसकौर प्रखंड के बिजूबिगहा में हुई पहली बैठक में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 24 Feb 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
गरीब-गुरबों व शोषितों-वंचितों की बननी है आवाज : अभिमन्यु

नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की शुरुआत रविवार से हो गयी। पहली बैठक मेसकौर प्रखंड के बिजूबिगहा में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शाहिद खान ने की। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मौजूद रहे। मंच संचालन प्रखंड सचिव सत्येंदर घोष ने किया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि अभी से अभी साथी कार्यकर्ता विधानसभा के चुनावों की तैयारी में लग जाएं और जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दें। हमारी पार्टी हमेशा से गरीब-गुरुबों, शोषित-वंचितों और अखिल अकलियातों के लिए जो लड़ाई लड़ती आयी है, उस लड़ाई को जारी रखना है। हमारे नेता की जो नीति थी कि हमें उस घर में दीया जलाना है, जहां सदियों से अंधेरा है। हम सभी को उस घर तक पहुंचना है और उनके हक और हुकुक के लिए लड़ना है। उनके साथ खड़ा होना है। उनके सुख और दु:ख में काम आना है। रजौली विधानसभा प्रभारी सह जिला के प्रधान महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत और सुदृढ़ बनाने में लग जाएं। रालोजपा कार्यकर्ताओं ने एक बूथ चार यूथ का संकल्प लिया। इस बैठक में राजाराम यादव, अजित यादव, राजमणि पाण्डेय, महफूज खान, आरिफ खान, श्याम सुंदर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, कृष्ण रविदास, सबोश रविदास आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें