चलंत लोक अदालत में निबटाए गए कई मामले
हिसुआ में शुक्रवार को चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हिसुआ और मेसकौर के ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच एवं न्याय मित्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने लोक अदालत की...

हिसुआ, संवाद सूत्र। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिसुआ और मेसकौर प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच, कचहरी सचिव एवं न्याय मित्र उपस्थित हुए। लोक अदालत का उद्घाटन मुख्य सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश बलराम सिंह, अधिवक्ता सह सदस्य किशुनचंद कुमार सिन्हा, सदस्य डॉ रघुवंश, पेशकार सुशील कुमार, सदस्य अनिल कुमार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सदस्य उमेश कुमार एवं अनिल कुमार, बीडीओ देवानंद सिंह, एलडीएम संजीव कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों नें उपस्थित सभी सरपंच, उप सरपंच, कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों को लोक अदालत की जानकारी देते हुए मामलों के निष्पादन हेतु जानकारी दी, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके। लोक अदालत की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न सुलहनीय वादों का निष्पादन कराया जाता है। शिविर के माध्यम से बिजली बिल, बैंक ऋण, जमीन कि म्यूटेशन के कई मामलों का निष्पादन किया गया। पेशकार सुशील कुमार ने बताया कि जमीन म्यूटेशन से संबंधित 56 मामले निष्पादित किए गए, जिसमें हिसुआ के 26 और मेसकौर के 30 मामले शामिल हैं। धारा 126 बीएनएस के 116 मामले सहित बैंक संबंधित 16 मामलों का निष्पादन करते हुए 16 लाख 11 हजार 780 रुपये की वसूली की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।