Hindi NewsBihar NewsNawada News5-Year-Old Girl Kavya Mysteriously Missing in Hisua Search Efforts Ongoing

छह दिनों बाद भी काव्या का नहीं मिल सका सुराग

पहली जनवरी को छोटी पाली स्थित ननिहाल के दरवाजे से रहस्यमय तरीके से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची काव्या का अबतक सुराग नहीं मिला है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सांसद विवेक ठाकुर ने पुलिस से बच्ची की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाTue, 7 Jan 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
छह दिनों बाद भी काव्या का नहीं मिल सका सुराग

हिसुआ, संवाद सूत्र। पहली जनवरी को छोटी पाली स्थित अपने ननिहाल के दरवाजे से रहस्यमय तरीके से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची काव्या ऊर्फ सानवी का अबतक सुराग नहीं मिल सका है। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन जुटी है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कामयाबी नहीं मिल सकी है। लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर टिकाए हैं। इधर, काव्या के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां-पिता सहित अन्य परिजनों की आंखें काव्या के वापस घर आने के इंतजार में राह देख रही है। काव्या की मां सुलोचना की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच सांसद विवेक ठाकुर ने एडीजी कुंदन कृष्णन से बात कर बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम बनाने का आग्रह किया है। वहीं रविवार की देर रात राजपा अध्यक्ष आशुतोष, पूर्व विधायक अनिल सिंह ने परिजनों से मुलाकात की। सोमवार को मॉडर्न शैक्षणिक समूह के डायरेक्टर अनुज कुमार छोटी पाली पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बच्ची को जल्द बरामद करने का आग्रह किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें