औराई में जंगली जानवर फसलों को कर रहे बर्बाद
औराई में जंगली जानवर फसलों को कर रहे बर्बाद

बागमती पर तटबंध निर्माण के बाद से औराई इलाके में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तटबंध के अंदर नीलगाय लहलहा रही फसलों को बर्बाद कर रहा है। परम जीवर ताराजिवर पंचायत के रामपुर उत्तर गांव निवासी विश्वजीत शाही ने सीओ को आवेदन देकर गुहार लगायी है। उसने बताया कि दो एकड़ में मक्के व ढाई से तीन एकड़ में तिलहन व गेहूं की फसलों को नीलगाय व सूअर नष्ट कर चुका है। किसाने ने सीओ से कहा है कि उसे मुआवजा दिया जाय नहीं तो वह आत्महत्या करने को मजबुर होगा। सीओ ने कृषि समन्वयक नित्यानंद व राजस्व कर्मचारी सिद्धेश्वर कुमार सिंह को किसान की फसलों की जांच के लिए स्थल पर भेजा। रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों ने माना कि जंगली जानवर वास्तव में फसलों को काफी नुकसान किया है। यही हाल बागमती तटबंध के अंदर के साथ ही उत्तरी व दक्षिणी तटबंध के सीमावर्ती पंचायतों में किसानों की बनी हुई है। जंगली जानवर तटबंध से बाहर निकालकर औराई, राजखंड, रतवारा, बभनगामा, सिमरी, धरहरवा, नयागांव, सरहंचिया, महेशवारा समेत विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांव में तैयार फसल को बर्बाद कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।