Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWeather Update Temperature Drops in Muzaffarpur Due to Changing Winds

मौसम : दो दिनों से चल रही पछुआ से गिरा तापमान

मुजफ्फरपुर में रविवार को मौसम में बदलाव आया, जिसके कारण तापमान में आंशिक कमी आई। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 24 Feb 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : दो दिनों से चल रही पछुआ से गिरा तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में हवा का रूख बदलने का असर रविवार के तापमान पर पड़ा। दिन और रात के तापमान में आंशिक कमी आई। वहीं, पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। सुबह की शुरुआत धूप से हुई, पर दिन चढ़ते बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिम विक्षोभ के कारण एक बार फिर से हवा का रूख बदल सकता है।

इधर रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बादलों के कारण हवा में नमी की मात्र थोड़ी बढ़ी रही। सुबह में यह 98 प्रतिशत तो दोपहर में 60 प्रतिशत रही। पूरे दिन 5 किमी की गति से पछुआ हवा चली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें