वक्फ संशोधन कानून से गरीब व वंचितों को लाभ मिलेगा : हरिमोहन
कांटी में भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया।...
कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। वक्फ संशोधन कानून से गरीब व वंचित मुसलमानों का हित होगा। उक्त बातें जिला कार्यालय सभागार में भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से वक्फ के संशोधन के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की हकीकत से मुसलमानों को रूबरू कराएं। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो. खालिद कमाल ने कहा कि यह बिल आम शोषित व वंचित गरीब मुसलमानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का रास्ता खोलेगा।
संयोजक सम्राट कुमार ने कहा कि दान में दी गई जमीन आम गरीब मुसलमानों के उपयोग में आए, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस बिल को लाया है। कार्यशाला को उपाध्यक्ष कुमारी ममता, बैजू कुशवाहा, डब्ल्यू खान, मो. जमाल, मो. सरफराज, ध्रुव चौधरी, संजीव कुमार ओझा, विनोद सिंह, ललन दयाल कुशवाहा ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष केशव चौबे, गीता कुमारी, विकास चौबे, सतीश दुबे, रितेश कुशवाहा, अजीत कुमार, प्रशांत गुप्ता, कुंदन कुमार, अवधेश पटेल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।