Tejashwi Yadav s Achievements Celebrated in Rampurmani Hat Gathering नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTejashwi Yadav s Achievements Celebrated in Rampurmani Hat Gathering

नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

सकरा में तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों पर सभा आयोजित की गई। पंचायत अध्यक्ष किशन देव राम की अध्यक्षता में पूर्व विधायक लालबाबू राम ने उनकी सफलताओं का उल्लेख किया। उन्होंने माई बहन...

Sun, 8 June 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरमनी हाट पर तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि को लेकर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष किशन देव राम ने की। सकरा के पूर्व विधायक लालबाबू राम ने नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी तो माई बहन मान योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये दिया जाएगा। इससे हमारी माताएं और बहनें सशक्त होंगी। युवा राजद नेता अमरेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना हर युवाओं का सपना है। प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम ने कहा कि हमारा लक्ष्य तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

सभा में भोला ठाकुर, अशोक राय, छोटू यादव, हरेंद्र राय, राजकुमार राम, राजनारायण राय, संजीत ठाकुर, सैयद खातून, महेश्वरी देवी, इंदु देवी, रामाशीष दास, विजय राय, देवेंद्र राम, मो. अली, मो. रऊफ आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।