फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर में पीडीएस डीलरों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वे 25 दिन से अनशन पर बैठे अम्बिका यादव के प्रति सरकार की निष्क्रियता पर आक्रोशित थे। जुलूस निकालकर उन्होंने एसडीएम पश्चिमी की नीतियों...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएसन एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पीडीएस डीलरों ने धरना प्रदर्शन किया। 25 दिन से पटना में अनशन पर बैठे अम्बिका यादव से सरकार द्वारा सकारात्मक वार्ता नहीं किए जाने पर डीलरों ने आक्रोश जताया। इससे पहले डीलरों ने शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए धरना स्थल पर पहुंचा। इस दौरान डीलरों ने सकरारात्मक वार्ता नहीं करने एवं एसडीएम पश्चिमी की दमनकारी नीति एवं कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व जिला महासचिव देवन रजक एवं जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने किया। मौके पर हीरा लाल प्रसाद यादव, गणेश प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, काशी नाथ झा, रामबाबु पटेल, मनोज बैठा, शशीनाथ ठाकुर, संतोष कुमार उर्फ पप्पु, रामपुकार साह, शम्भू रजक, अमरेश कुमार, विनोद चौधरी, प्रमोद राम, बचन पासवान, कृष्णा सिंह, प्रमोद कुमार चौधरी, मेघु रजक, भीमबली सहनी, जवाहर रजक आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।